WWW.STATEJOBRESULT.COM

State-wise Govt Job Updates

Haryana Deen Dayal Lado Lakshmi Yojna Online Form

Short Description : Haryana Lado Lakshmi Yojana 2026 Online Form : हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है जिसका नाम है दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना इस योजना के तहत, राज्य में पात्र महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में ₹2,100/- प्रति माह की वित्तीय सहायता प्राप्त होगी। Sarkari Yojana। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की गरीब एवं कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। योजना के माध्यम से प्रदेश की प्रत्येक गरीब वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिसका उपयोग करके रोजगार शुरू कर वे आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगी। इस योजना से जुडी सभी जानकारी, जैसे पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, पेंशन स्टेटस, और आवेदन प्रक्रिया सभी आपको  StateJobResult.com पर मिलेगा।

Form ModeState / GovtBenefitsScheme Type
OnlineHaryana₹ 2,100/-Sarkari Yojna

Haryana Government (हरियाणा सरकार)

Haryana Deen Dayal Lado Lakshmi Yojna

Haryana Lado Lakshmi Yojna Short Details
WWW.STATEJOBRESULT.COM

Important Dates

Application Fee

  • Launch Date : 25/09/2025
  • Yojna Status : Active / Ongoing
  • Last Date : Not Announced Yet
  • All Categories : ₹ 0/- (Nil)
  • लाभार्थी अपना फॉर्म नज़दीकी CSC या अंत्योदय केंद्र पर जाकर भरवा सकता है।

Haryana Lado Lakshmi Yojna : Eligibility & Conditions

  • इस योजना के लिए केवल महिलाएँ ही पात्र हैं।
  • आवेदक हरियाणा राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक की उम्र 23 से 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • परिवार पहचान पत्र (PPP) में इनकम ₹1 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
  • जिन महिलाओ के बच्चों ने 10वीं या 12वीं में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं और इनकम ₹1.80 लाख से कम हैं, वें भी इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • आवेदक किसी सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई सदस्य इनकम टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए।
  • विवाहित, अविवाहित और विधवा सभी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
  • DBT के लिए बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।

Haryana Deen Dayal Lado Lakshmi Yojna : Scheme Benefits

  • इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को पहले महीने ₹2100, उसके बाद हर महीने ₹1100 नगद (बैंक में) और ₹1000 फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में जमा होंगे, जिस पर ब्याज भी मिलेगा, और यह सहायता तीन वर्षों तक दी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ DBT के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजा जाएगा।
  • महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के साथ उनके जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाना ही इस योजना का मुख्य उदेश्य है।

Haryana Lado Lakshmi Yojna : Required Documents

  • आवेदक/पति का हरियाणा निवासी
  • आवेदक का आधार कार्ड और पैन कार्ड
  • आवेदक के पति का आधार कार्ड (यदि शादीशुदा है तो)
  • आवेदक के माता/पिता का आधार कार्ड (यदि मृत हैं तो मृत्यु तिथि)
  • आवेदक के सास/ससुर का आधार कार्ड (यदि मृत हैं तो मृत्यु तिथि)
  • परिवार पहचान पत्र (Family ID)
  • बैंक खाता (आधार / DBT से लिंक)
  • बिजली बिल का अकाउंट नंबर
  • स्कूल के प्रमाण पत्र (यदि 80% से अधिक नंबर हैं तो)

Deen Dayal Lado Lakshmi Yojna : Important Points

  • हर महीने पेंशन जारी रखने के लिए फेस (लाइवनेस) वेरिफिकेशन ऐप से करना अनिवार्य होगा।
  • उम्र के आधार पर लाभार्थी स्वतः अन्य योजनाओं में शिफ्ट हो जाएंगी (60 वर्ष पर बुजुर्ग भत्ता, 45 वर्ष पर विधवा/असहाय योजना)
  • गलत जानकारी देने पर पूरी राशि 12% वार्षिक ब्याज सहित वापस ली जाएगी।
  • लाभार्थी की मृत्यु होने पर उसी महीने तक भुगतान मिलेगा, उसके बाद बंद कर दिया जाएगा।
  • जिन महिलाओ के बच्चों ने 10वीं या 12वीं में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं और तीन से ज्यादा बच्चे है वें महिलाए इस केटेगरी में योजना का लाभ नहीं ले पाएगी।

How to Apply for Haryana Lado Lakshmi Yojna 2026

  • Step 1 : आधिकारिक ऐप / CSC सेंटर पर जाएं।
  • Step 2 : मोबाइल नंबर या आधार कार्ड से लॉगिन करें।
  • Step 3 : सबसे पहले पात्रता जांचे और फिर अप्लाई फॉर स्कीम पर क्लिक करें।
  • Step 4 : एप्लीकेशन केटेगरी चूज़ करें और सभी जानकारी सही से भरें।
  • Step 5 : अंतिम चरण पर लाइव फोटो खींचे और फॉर्म को सबमिट करें। इसके बाद 10-15 दिन का इंतज़ार करे और फॉर्म स्टेटस चेक करे यदि फॉर्म कम्पलीट हो गया है तो अपनी मासिक राशि ₹ 2100 इनकम के हिसाब से दर्ज करें।
  • Step 6 : प्रोसेस पूरा होने में 1 से 3 महीने तक का समय लग सकता हैं , अपना फॉर्म समय समय पर चेक करवाते रहें और लाइव फोटो अपलोड करते रहें।

Important Links

(Interested Applicants Must Read the Full Notification Before Apply Online.)
Pension StatusClick Here
Beneficiary ListClick Here
App LinkClick Here
Official WebsiteClick Here
Full NotificationClick Here
Join TelegramClick Here
Join WhatsAppClick Here

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. Lado Lakshmi Yojna में हर महीने कितनी राशि मिलती है?
Ans. कुल ₹2100/माह (₹1100 सीधा खाते में + ₹1000 FD में जमा)

Q2. कौन Lado Lakshmi Yojna योजना के लिए पात्र है?
Ans. हरियाणा की 23–60 वर्ष की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं।

Q3. ₹1000 वाला पैसा कब मिलेगा?
Ans. यह FD में जमा होगा और बाद में एक साथ ब्याज सहित मिलेगा।

Q4. Lado Lakshmi Yojna के लिए आवेदन कैसे करें?
Ans. आधिकारिक पोर्टल या CSC सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Q5. क्या हर महीने वेरिफिकेशन जरूरी है?
Ans. हाँ, फेस (लाइवनेस) वेरिफिकेशन करना जरूरी है, तभी भुगतान जारी रहेगा।

Share
Share
Share
Tweet
Email
Print
Share
Lado Lakshmi Yojna
Table of Contents
    Join WhatsApp Join Telegram