लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा | हर महीने 2100/- रुपए | किश्त स्टेटस, Beneficiary लिस्ट यहाँ से देखें। Lado Lakshmi Yojana
Post Date : 10/08/2026 11:40 AM
Updated At : 10/08/2026 11:55 AM
Short Description :Haryana Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana (DDLLY) Online Form : Government of Haryana (SEWA Department) has started the registration for Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana to provide Rs. 2100/- per month to eligible women via DBT and the Registration is started from 25 September 2025 to Not Declared Yet. HaryanaGovt Schemes 2026. Interested Female Candidates can now check all the current and upcoming updates Related to Haryana Lado Lakshmi Yojana like Registration News, Eligibility, Income Limit, Required Documents, Lado Lakshmi App Download, Lado Lakshmi Yojna New Update, Beneficiary List, Installment Status and all other details will be available on StateJobResult.com.
Dept. of Social Justice, Empowerment & Antyodaya (SEWA), Haryana
Haryana Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana (DDLLY)
Lado Lakshmi Yojana Scheme Short Details
WWW.STATEJOBRESULT.COM
Important Dates
Application Fees
Gazette Notice Date : 15/09/2025
Scheme Launch Date : 25/09/2025
Registration Start via app : 25/09/2025
Form Last Date : Not Declared Yet
All Categories : Rs. 0/- (No Fee)
Payment Mode : N/A
Note: Free of cost via Mobile App
Haryana Lado Lakshmi Yojana :About Scheme
हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए “दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना (DDLLY)” की शुरुआत की है।
यह योजना 25 सितंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लॉन्च की गई थी।
इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹2,100 प्रति माह तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें पहली क़िस्त ₹2,100 आती है, उसके बाद दूसरी क़िस्त ₹1,100 बैंक खाते में और ₹1,000 की Fixed Deposit (FD) / RD के रूप में जमा होती है जो तीन वर्ष के बाद ब्याज सहित दी जाती है।
इस योजना में एक ही परिवार की कितनी भी योग्य महिलाएं लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
कैंसर (स्टेज III और IV), रेयर डिजीज, हीमोफिलिया, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित महिलाएं अन्य पेंशन के साथ भी इस योजना का अतिरिक्त लाभ ले सकती हैं।
DDLLY Haryana :Eligibility Details
आवेदक महिला होनी चाहिए और उसकी आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
परिवार की वार्षिक आय ₹1,00,000/- से अधिक नहीं होनी चाहिए (FIDR के अनुसार)। (Note: 10वीं/12वीं में 80% अंक लाने वाले सरकारी स्कूलों के छात्रों की माताओं के लिए आय सीमा ₹1.80 लाख तक बढ़ाई गई है)।
आवेदक या उसका पति आवेदन की तिथि पर कम से कम 15 वर्षों से हरियाणा का निवासी होना चाहिए।
महिला का बैंक खाता सक्रिय (Active) और आधार से लिंक होना चाहिए।
DDLLY Exclusion Criteria :किन महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा?
जो महिला आयकर दाता (Income Tax Payee) हो।
जो महिला सरकारी विभाग/स्थानीय निकाय में कार्यरत हो (यदि परिवार की आय निर्धारित सीमा से अधिक है)।
जो महिला पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (जैसे बुढ़ापा सम्मान, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, लाडली, आदि) का लाभ ले रही हो।
Haryana Lado Lakshmi Yojana :Required Documents
हरियाणा निवास प्रमाण पत्र
सक्रिय मोबाइल नंबर से जुड़ा आधार कार्ड
परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
सास ससुर का आधार कार्ड (यदि विवाहित हो)
बिजली बिल खाता नंबर / मीटर नंबर
HKRN पंजीकरण नंबर (यदि लागू हो)
वाहन पंजीकरण नंबर (यदि लागू हो)
बैंक खाता (आधार से लिंक)
पैन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
Haryana Lado Lakshmi Yojana :Verification Process
आवेदन प्राप्त होने के बाद CRID द्वारा लगभग 15 दिनों के अंदर जानकारी का सत्यापन किया जाता है। इसमें आवेदन में दी गई जानकारी को PPP Database और अन्य उपलब्ध verification mechanisms से मिलाया जाता है।
सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र महिलाओं की सूची तैयार की जाती है। पात्र महिला को SMS के माध्यम से जानकारी दी जाती है और उसे ₹2,100 का पूरा लाभ या अपनी इच्छा के अनुसार कम राशि लेने का विकल्प दिया जाता है।
यदि किसी आवेदन को CRID द्वारा अपात्र घोषित कर दिया जाता है, तो उसी आवेदन को बाद में पात्र में परिवर्तित नहीं किया जाएगा। ऐसी स्थिति में सही या अपडेट जानकारी के साथ नया आवेदन करना होगा।
Haryana Lado Lakshmi Yojana :Important Instructions
योजना का लाभ लगातार प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को हर महीने Liveness Detection / Face Authentication पूरा करना होगा। यह प्रक्रिया Lado Lakshmi App के माध्यम से की जाएगी। सरकार की ओर से लाभार्थियों को SMS और ऐप नोटिफिकेशन के माध्यम से इसकी याद दिलाई जाएगी।
योजना के तहत लाभार्थी को उसकी पात्रता के अनुसार दूसरी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में स्वतः transition किया जा सकता है। आधिकारिक गजट में Old Age Financial Assistance Scheme, Widows and Destitute Women Scheme तथा Widower and Unmarried Persons Scheme में पात्रता के अनुसार transition का प्रावधान दिया गया है।
यदि किसी महिला ने गलत या अधूरी जानकारी देकर योजना का लाभ प्राप्त किया और बाद में वह मामला सामने आता है, तो वित्तीय सहायता बंद की जा सकती है। गलत तरीके से प्राप्त राशि को 12% वार्षिक ब्याज के साथ वापस वसूल किया जा सकता है। लाभार्थी की मृत्यु होने पर उस महीने की पूरी वित्तीय सहायता देय होगी, लेकिन उसके बाद भुगतान बंद कर दिया जाएगा।
लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत ₹2,100 प्रति माह की सहायता दी जाती है, यानी सालाना कुल ₹25,200 की राशि बनती है। इसलिए पात्र लाभार्थी के PPP ID में योजना के अनुसार ₹25,200 वार्षिक लाभ दर्ज किया जा सकता है।
यदि लाभार्थी को आवेदन, भुगतान, डेटा या ऐप से संबंधित कोई समस्या आती है, तो वह Lado Lakshmi App के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकती है। शिकायत संबंधित District Social Welfare Officer (DSWO) तक भेजी जाती है। गजट के अनुसार शिकायत के समाधान के लिए निर्धारित समय 7 दिन है। यदि शिकायत का समाधान नहीं होता है, तो मामला आगे ADC और उसके बाद DC तक escalate किया जा सकता है।
How to Apply Haryana Lado Lakshmi Yojana Form
Step-1
प्ले स्टोर से Lado Lakshmi App डाउनलोड करें और मोबाइल नंबर/आधार कार्ड के माध्यम से पंजीकरण करें।
Step-2
आवेदन फॉर्म भरें और आधार, परिवार की जानकारी, निवास प्रमाण, आय, HKRN ID, बिजली कनेक्शन, वाहन तथा बैंक खाते से संबंधित आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
Step-3
Face Authentication करें और आवेदन सबमिट करें। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आपको एक Registration ID प्राप्त होगी।
Step-4
आवेदन का सत्यापन CRID द्वारा किया जाएगा। आवेदन में दी गई जानकारी को PPP Database आदि से मिलाकर सत्यापन किया जाएगा।
Step-5
पात्रता की सूचना प्राप्त करें। सत्यापन के बाद पात्र महिलाओं को SMS के माध्यम से जानकारी दी जाएगी और ₹2,100 या उससे कम राशि लेने का विकल्प दिया जाएगा।
Step-6
बैंक खाते का सत्यापन और भुगतान: पात्रता स्वीकृत होने के बाद बैंक खाते की जानकारी PFMS द्वारा validate की जाएगी और सत्यापन सफल होने पर राशि बैंक खाते में भेजी जाएगी।
IMPORTANT LINKS
(Interested Applicants Must Read the Full Notification Before Apply Online)
हरियाणा लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?
Ans :
पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,100/- की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में DBT (PFMS) के माध्यम से भेजी जाती है।
Que-2
क्या एक ही परिवार की दो महिलाएं इसका लाभ ले सकती हैं?
Ans :
हाँ, इस योजना में कोई ‘फैमिली कैप’ नहीं है। एक ही परिवार की सभी योग्य महिलाएं (जिनकी आयु 23+ है और आय सीमा में आती हैं) ₹2,100 प्रति माह की लाभार्थी बन सकती हैं।
Que-3
PPP ID में लाड़ो लक्ष्मी योजना की कितनी वार्षिक राशि जुड़ती है?
Ans :
लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत ₹2,100 प्रति माह की सहायता दी जाती है, यानी सालाना कुल ₹25,200 की राशि बनती है। इसलिए पात्र लाभार्थी के PPP ID में योजना के अनुसार ₹25,200 वार्षिक लाभ दर्ज किया जा सकता है।
Que-4
क्या हर महीने लाइवनेस (Liveness) देना जरूरी है?
Ans :
हाँ, पेंशन जारी रखने के लिए लाभार्थी को हर महीने ऐप पर ‘Blink to Click’ (Face Authentication) के जरिए लाइवनेस सर्टिफिकेट देना अनिवार्य है।
Que-5
60 वर्ष की आयु होने पर क्या होगा?
Ans :
60 वर्ष की आयु पूरी होने पर लाभार्थी को स्वतः (Auto-transition) ‘बुढ़ापा सम्मान भत्ता’ योजना में स्थानांतरित कर दिया जाएगा, ताकि उसकी पेंशन बिना किसी नए आवेदन के जारी रहे।
लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा | हर महीने 2100/- रुपए | किश्त स्टेटस, Beneficiary लिस्ट यहाँ से देखें। Lado Lakshmi Yojana